
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तो आपको अक्सर नई भर्तियों के आने का इंतजार रहता होगा। इसके लिए आप अक्सर Sarkariresult.com पर visit भी करते होंगे। तो वहीं इस बीच आपने देखा होगा कि हाल ही में SSC द्वारा SSC Stenographer Grade C & Grade D के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं जिसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। Stenographer Grade C के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को भरा जाना है और Stenographer Grade D द्वारा बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की रिक्तियों को भरा जाना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 अगस्त से 5 सितंबर रात 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह परीक्षा Online Computer Based होगी। SSC Grade C & D संबंधी अधिक जानकारी जैसे- आवेदन तिथि, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सिलेबस आदि जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
SSC Stenographer Grade C & D Recruitment 2022 Overview –
• Board Name – Staff Selection Commission (SSC)
• Post Name – Stenographer Grade C & D
• Exam Name – SSC Stenographer 2022
• Exam Level – National
• Total Vacancies – Not Notified
• Application Mode – Online
• Official Website – http://www.ssc.nic.in
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) –
• Notification Releasing Date – 20 अगस्त, 2022
• आवेदन शुरू होने की तारीख (Application Beginning Date) – 20 अगस्त 2022
• आवेदन करने की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Application Form) – 5 सितंबर 2022
• Online Exam Fee का भुगतान करने की आखिरी तारीख – 6 सितंबर 2022
• Form में correction करने की आखिरी तारीख – 7 सितंबर 2022
• Admit Card प्राप्त होने की तारीख – परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पहले
• CBT Exam की तारीख – नवंबर, 2022
• Skill Test Exam की तारीख – जल्द ही सूचित किया जाएगा (Notified Soon)
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) –
• जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो सबसे पहले तो भारतीय नागरिक होना चाहिए।
• आवेदनकर्ता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
• Grade C के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम-से-कम 18 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
• Grade D के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम-से-कम 18 वर्ष व अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।
• Stenographer Grade C Transcription Eligibility :- English Typing के लिए 40 minutes और Hindi Typing के लिए 55 minutes मिलेंगे।
Stenographer Grade D Transcription Eligibility :- English Typing के लिए 50 minutes और Hindi Typing के लिए 55 minutes मिलेंगे।
Notice – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी निम्न कैटेगरी के उम्मीदवारों को Staff Selection Commission, SSC Stenographer Examination के नियम के तहत आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee) –
• General, OBC व EWS Category के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100रु. है।
• SC व ST Category के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (0) हैं यानी निम्न जाति व जनजाति समुदाय के उम्मीदवारों के लिए आवेदन मुफ्त हैं।
• सभी Category की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क शून्य (0) है।
• उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए Debit Card, Credit Card, Net Banking या फिर ई चालान के माध्यम से ऑफलाइन पेमेंट का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन ?
• सभी पात्र उम्मीदवार 20 अगस्त से 5 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर।
• आवेदन शुरू करने से पहले एक बार ध्यान से अधिसूचना को पढ़ ले।
• आवेदन पत्र भरने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों को collect कर लें।
• सभी details को भरने के बाद उसकी पुनः जांच अवश्य करें।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process) – आप नीचे बताए गए Process को follow कर इस भर्ती के लिए online आवेदन कर सकते हैं।
• इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर जाना होगा।
• अब इसके Homepage पर जाएं और SSC Grade C & D Stenographer Recruitment 2022 लिंक पर Click करें।
• अब यहां (OTR) One Time Recruitment Form पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
• रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Login कर आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
• सभी Details को पुनः जांच कर verify कर ले जो भी आपने भरी है।
• इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक Scanned Documents को upload करें जैसे Signature and Photo etc.
• अब Submit बटन पर क्लिक कर दें।
• भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा ले।
• इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी होती है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) –
इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाता है। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा (Written Exam) होती है जिसमें 2 घंटे का समय दिया जाता है यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है जिसमें 200 प्रश्नों की संख्या होती है, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होते हैं, 50 प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता व तार्किकता (Reasoning) पर आधारित होते हैं एवं बाकी के बचे 100 प्रश्न अंग्रेजी भाषा (English Language) पर आधारित होते हैं। इस लिखित परीक्षा को पास कर लेने के बाद उम्मीदवार को द्वितीय चरण की परीक्षा यानी स्किल टेस्ट (Skill Test Exam) देना पड़ता है।
Exam Pattern संबंधी कुछ मुख्य बातें :-
• SSC Stenographer Grade C & D दोनों ही परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी।
• सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
• प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
Syllabus –
जैसा कि मैंने बताया SSC Stenographer Grade C & D परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाती है, पहले चरण की परीक्षा लिखित रूप की होती है इस परीक्षा में 3 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं :-
General Awareness – 50 Questions
English Language – 100 Questions
General Intelligence & Reasoning – 50 Questions
वेतन (Salary) –
Stenographer Grade C cash in hand Salary – 34,779 Rs.
Stenographer Grade D cash in hand Salary – 30,779 Rs.
अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।
Leave a comment