
जानें कैसे करें IBPS PO/MT 12th Application Form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन।
हमारे देश के बहुत सारे युवा बैंकिंग परीक्षा की तैयारी करते हैं क्योंकि बैंकिंग सेक्टर एक अच्छी व सम्मानित field मानी जाती है। बहुत सारी अभ्यर्थी बैंक में job करने का सपना देखते हैं और हर वर्ष उन्हें बैंक की vaccines आने का इंतजार होता है ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां दोस्तों मैं आपको बता दूं आज का लेख एक हाल ही में आई एक भर्ती IBPS-PO/MT 12th के बारे में है। इसमें कुल 6432 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन 2 अप्रैल, 2022 से शुरू हो चुके हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी http://ibpsonline.ibps.in
पर 22 अप्रैल 2022 के भीतर अपना आवेदन दे सकते हैं।
संक्षिप्त विवरण (Short Information )
परीक्षा नाम – IBPS PO/MT 12th
भर्ती बोर्ड – बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान
परीक्षा स्तर – राष्ट्रीय
कुल पद – 6432
आवेदन माध्यम – ऑनलाइन
वेबसाइट लिंक – https://www.ibps.in
महत्वपूर्ण तिथि (Important dates) :-
• अधिसूचना जारी तिथि (Notification release date) – 1 अप्रैल, 2022
• आवेदन शुरू होने की तिथि (Application begin date) – 2 अप्रैल 2022
• आवेदन करने की आखिरी तारीख (Application last date) – 22 अप्रैल 2022
• आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Application fee payment last date) – 22 अप्रैल 2022
• Pre Exam की ट्रेनिंग तिथि –सितंबर या अक्टूबर 2022 (अनुमानित)
• प्रारंभिक परीक्षा तिथि (Pre exam date) -15,16 व 22 अक्टूबर 2022 (अनुमानित)
• मुख्य परीक्षा तिथि (Mains exam date) – 26 नवंबर 2022(अनुमानित)
आयु सीमा (Age limitations) – आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2022 को 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IBPS PO/MT 12th
Qualifications & Eligibility (योग्यता व पात्रता ) –
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहली बात उम्मीदवार भारत का निवासी होना चाहिए।
उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के किसी भी stream में Bachelor Degree प्राप्त की हो।
उम्मीदवार अपने राज्य या क्षेत्र की भाषा में मौखिक व लिखित रूप से कुशल हो।
ऑनलाइन मूल्यांकन होने हैं इसलिए उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी महत्वपूर्ण है।
आवेदन शुल्क (Application fee) –
• General category के लिए आवेदन शुल्क – ₹850
• OBC/EWS category के लिए आवेदन शुल्क – ₹850
• SC/ST category के लिए आवेदन शुल्क – ₹175
• PH category के लिए आवेदन शुल्क – ₹175
• सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए निम्न में से कोई भी payment mode को अपना सकते हैं जैसे – Credit Card, Debit Card, Mobile Banking, Net Banking, E- Wallet, IMPS & E-Challan etc.
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents) –
पहचान पत्र (आधार कार्ड)
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
स्कैन किया हुआ पास्पोर्ट साईज फोटो और सिग्नेचर (14.5cm×3.5cm)
Total Posts –
Probationary Officer PO / Management Trainee MT XII : 6,423
Bank wise भर्तियां –
Central Bank of India – 2500
Union Bank of India – 2095
UCO Bank – 550
Bank of India (BOI) – 535
Punjab National Bank (PNB) – 500
Punjab And Sind Bank – 253
Total Posts – 6432
Category wise Posts :-
UR/Gen – 2596 posts
OBC – 1741 posts
SC – 996 posts
ST – 483 posts
EWS – 616 posts
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) –
प्रारंभिक परीक्षा में तीन विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें English विषय के 30 Questions, 30 marks के होंगे, Reasoning के 35 Questions, 35 marks के होंगे और Quantitative Aptitude के 35 Questions 35 marks के होंगे और प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा यानी कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 60 मिनट यानी 1घंटे का समय मिलेगा।
कैसे करें आवेदन ?
दो चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी होनी है पहला है Registration और दूसरा है Login.
Registration Process :
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in
पर जाना होगा।
यहां एक होम पेज खुल कर आएगा जिसमें बाईं ओर CRP-PO/MT विकल्प होगा इस विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है।
इस पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको ‘New Registration Sign up’ ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब Registration form apply करके अपनी आईडी और पासवर्ड create कर Account बना लेना है।
इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होती है।
Login/Application form apply process :
अब बारी आती है आवेदन फॉर्म भरने की जिसके लिए उम्मीदवार को पहले अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी से Account login कर लेना है।
अब
यहां नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भर लेना है और उसका पुनरावलोकन कर लेना है।
आवेदन पत्र भर लेने के बाद स्कैन किया हुआ फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ अंगूठे का निशान व हाथ से लिखी घोषणा को अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
अंत में Application for को submit करके उसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
इस प्रकार उम्मीदवार की आवेदन प्रक्रिया पूरी होती है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) –
चयन प्रक्रिया तीन भागों में पूरी होगी :
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
साक्षात्कार (Interview)
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :-
परीक्षा में objective type के questions पूछे जाएंगे और पेपर दो भाषाओं में होगा।
कोई भी उम्मीदवार जो इस भर्ती के योग्य व पात्र हैं वह आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार लागू अधिसूचना को एक बार अवश्य पढ़ें।
आवेदन पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आदि जैसी अन्य सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह पोस्ट पूरी पढ़नी होगी।
नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in से Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।
UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022 in Hindi
Leave a comment