UP Scholarship Online Application Form 2022-2023

जैसा कि आप भी जानते हैं हमारे देश की सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए अपने-अपने राज्यों में अक्सर कोई ना कोई योजना लाती है और लागू करती है जिससे कि असहाय की मदद की जा सके उनके आगे बढ़ने में। इन्हीं बड़ी व विशेष योजना में से एक है ‘UP Scholarship Application Scheme’ जिसके तहत योग्य व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए राशि प्रदान की जाती जिससे कि विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर अपना भविष्य सुधार व सुरक्षित कर पाए। इस योजना से हर वर्ष राज्य के लाखों विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। इस वर्ष भी यह योजना उत्तर प्रदेश में लागू कर दी गई है इसके लिए आवेदन 8 जुलाई 2022 से आरंभ हो चुके हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं।

UP Scholarship Online Form 2022-2023 in Hindi
समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश (Social Welfare, UP) द्वारा UP Scholarship 2022-2023 की घोषणा की गई है। अगर आप एक विद्यार्थी है और छात्र उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तो आपके लिए यह एक बड़ी व फायदे की खबर हो सकती है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जो विद्यार्थी यूपी बोर्ड 2022 में 12वीं पास कर चुके हैं और स्नातक में प्रवेश लेने वाले हैं उनमें से 11,460 छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से ₹10,000 की Scholarship यानी छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यह scholarship विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग के छात्र-छात्राओं में क्रमशः 3:2:1 के अनुपात में वितरित की जानी है। 14 अगस्त 2022 को छात्रवृति के लिए योग्य विद्यार्थियों का cutoff जारी किया जाएगा जिसमें विज्ञान (Science), वाणिज्य(Commerce) तथा कला(Art) वर्ग में क्रमशः 3,72,330 व 335 अंक प्राप्ति वाले छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है जिसकी पारिवारिक आय ₹200000 प्रति वर्ष से कम है। उम्मीदवार छात्र-छात्रा उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं।

Important Dates –
• आवेदन करने की आरम्भिक तिथि –8/07/2022
• आवेदन करने की आखिरी तिथि – 07/11/2022
• कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तिथि – 10/11/2022
• Correction करने की आखिरी तिथि – 20/12/2022

UP Scholarship Scheme का उद्देश्य – उत्तर प्रदेश के योगी छात्र छात्राओं को अपनी प्रीमैट्रिक माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा को पूरा करने के लिए उन्हें स्कॉलरशिप स्कीम के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना योजना का मुख्य उद्देश्य है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र/छात्राओं को उनके.आगे की पढ़ाई के लिए राशि प्रदान करके उनको शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

योग्यता (Eligibility) –
उम्मीदवार/अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
आवेदक राज्य के किसी भी विद्यालय, विश्वविद्यालय या संस्थान में दाखिला लिया हो।
Post Matric 11 – छात्र/छात्रा कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो और कक्षा 11वीं में दाखिला () Admission) लिया हो।
Post Matric 12 – छात्र/छात्रा कक्षा 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और 12वीं में दाखिला (Admission) लिया हो।
Dashmottar – उम्मीदवार स्नातक(U.G)/ स्नातकोत्तर (P.G)/सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स किया हो।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents) –
• अंतिम वर्ष परीक्षा पास की marksheet,
• आय प्रमाण पत्र,
• जाति प्रमाण पत्र,
• आधार कार्ड,
• छात्र की ID Card,
• खाते से लिंक मोबाइल नंबर,
• फीस रसीद,
• Enrollment Number,
• Bank Passbook details
• passport size scanned photo.
नवीनीकरण उम्मीदवारों के लिए :- उम्मीदवार को नवीनीकरण अनुभाग में लॉगिन करने के लिए पिछले वर्ष के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर ताजा विवरण दर्ज करना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee) –
• Genera Category के लिए आवेदन शुल्क – शून्य (0रु)
• OBC/EWS Category के लिए आवेदन शुल्क – शून्य (0रु)
• Female All Category के लिए आवेदन शुल्क – शून्य (0रु)

आय मानदंड :-
• कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए – सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए आय मानदंड ₹100000 प्रति वर्ष है।
• कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए – सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए आए मानदंड 2 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

आवेदन प्रक्रिया (Application form apply process) – इसके लिए दो चरणों में आवेदन करना होता है पहला रजिस्ट्रेशन करके और दूसरा एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई करके।
Registration Process :- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://scholarship.up.gov.in पर जाना होगा
• यहां उम्मीदवार को ‘student’ विकल्प पर click करना है।
• अब इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन विकल्प का चयन करेंगे –
First Registration Server -1
Second Registration Server -2
Third Registration Server -3
• उम्मीदवार अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन कर उस पर क्लिक कर लें।
• अब category का चुनाव करना है।
• यहां आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी person details भरनी है जैसे नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड वगैरह।
• यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ‘submit’ बटन पर क्लिक कर देना है।
• इस तरह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होती है।

Application Form Apply Process – तो चलिए अब एप्लीकेशन फॉर्म भरने की step by step प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
• सबसे पहले उम्मीदवार को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन करना होगा।
• इसके बाद आपको continue करते जाना है जिसके बाद आपके सामने छात्रवृति आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
• इसमें आपको उन सभी details को सावधानीपूर्वक भर देना है जो इसमें मांगी गई हो जैसे निजी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आय एवं जाति संबंधी जानकारी, बैंक अकाउंट संबंधी विवरण, वर्ष आदि।
• अब आपको अपनी पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो अपलोड करना होगा।
• इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के पश्चात आपका आवेदन पत्र खुलकर प्रदर्शित होगा। आप इसकी ठीक से जांच कर “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
• इस प्रकार आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होती है।

अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started