UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) Computer Assistant Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Vidhut Utpadan Nigam Limited, UPRVUNL) में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। 6 सितंबर 2022 को UPRVUNL ने Computer Assistant पद के लिए 31 वैकेंसी भरने के लिए Notification release किया है। Bachelor Degree के साथ 30 शब्द/मिनट हिंदी टाइपिंग स्पीड की योग्यता रखने वाले सभी उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह 6 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://www.uprvunl.org पर जाकर आवेदन कर सकता है।

UPRVUNL Computer Assistant 2022 in Hindi
नमस्कार दोस्तों! आज के लेख में मैं आपके लिए UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हिंदी में लेकर आई हूं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो पहले इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जान लेना आपके लिए जरूरी है जैसे की इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आयु सीमा क्या है, योग्यता मानदंड क्या है, आवेदन शुल्क क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं आदि। यह सभी जानकारी पाने के लिए आपको यह पोस्ट पूरी पढ़ने की आवश्यकता है और इसके अलावा आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना(Notification) को भी एक बार पढ़ लेना अनिवार्य है जिससे कि आपके सभी questions & doubts जो इस भर्ती से जुड़े हैं वो clear हो जाए।

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Overview
• विभाग का नाम – विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
• भर्ती बोर्ड का नाम – उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL)
• पद का नाम – कम्प्यूटर असिस्टेंट
• परीक्षा स्तर – राज्य स्तरीय
• कुल पदों की संख्या – 31
• आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन मोड
• परीक्षा मोड – ऑनलाइन
• योग्यता – स्नातक अभ्यर्थी
• वेतन – 27,000 ₹/-
• आधिकारिक वेबसाइट – http://www.uprvunl.org

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) –
• Notification Releasing Date – 06 September, 2022
• आवेदन शुरू होने की तारीख (Application Beginning Date) – 06 September, 2022
• आवेदन करने की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Application Form) – 06 October, 2022
• Online Exam Fee का भुगतान करने की आखिरी तारीख – 6 October, 2022
• Form में correction करने की आखिरी तारीख – 6 October, 2022
• Admit Card प्राप्त होने की तारीख – परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पहले
• परीक्षा तिथि – जल्द सूचित कर दिया जाएगा (Notified Soon)

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Age Limit –
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की कम-से-कम आयु (Minimum Age) 21 वर्ष और अधिकतम आयु (Maximum Age) 40 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी निम्न कैटेगरी के उम्मीदवारों को UPRVUNL Computer Assistant Examination 2022 के नियम के आधार पर extra आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Eligibility Criteria (योग्यता मानदंड) –
आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आवेदन के दौरान उम्मीदवार स्नातक की परीक्षा पास कर चुका हो सीबीटी परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी जो तीन चरणों में होगी। CBT Exam कुल 230 marks का होगा जिसमें प्रथम चरण – 50 marks, दूसरा चरण 180 marks और तीसरे चरण typing speed test 20 marks का होगा।

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Application Fee –
• General, OBC एवं EWS श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों (पुरुष+महिला+अन्य) के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) 1180₹/- तय है।
• SC व ST श्रेणी के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) 826₹/- सुनिश्चित किया गया है।
• PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) ₹12 सुनिश्चित किया गया है।
• सभी उम्मीदवार Examination Fee (परीक्षा शुल्क) के भुगतान के लिए Debit Card, Credit Card, Net Banking या फिर E-Challan का इस्तेमाल कर सकते हैं।

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखना आवश्यक है:-
• उम्मीदवार 06 September से 06 October के बीच UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
• Form apply करने से आवेदक पहले एक बार अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ व समझ लें।
• फार्म से संबंधित मांगे गए सभी scanned documents को पहले से device में तैयार रखें जैसे- Signature, Photo, ID Proof etc.
• आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसका पुनरावलोकन करना बिल्कुल ना भूले।
• बिना फीस का भुगतान किए आवेदन अधूरा रहेगा इसलिए भुगतान अवश्य करें।
• आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
• आवेदन पत्र भरने से पहले आवेदनकर्ता को अपने पास अपनी scan की गई फोटो (जो 3 सप्ताह से अधिक पुरानी ना हो) और हस्ताक्षर JPG/JPEG प्रारूप में रखना चाहिए।
• Scan की गई फोटो का maximum digital size 50 KB व Signature का maximum digital size 20 KB होना चाहिए।
• उम्मीदवार के पास एक वैध ईमेल आईडी व मौजूदा मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है क्योंकि इसी पर परीक्षा से संबंधित सूचना भेजी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process) –
• इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सबसे पहले तो ULRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://www.uprvunl.org पर जाना होगा।
• वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचकर UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Application Form की link को ढूंढ कर उस पर Click कर दें।
• अब Email ID व Mobile Number द्वारा Sign Up कर लेना है।
• Sign Up कर लेने के बाद आवेदक को Login Details उनके Mail Box में प्राप्त होगा उन्हें इन details के जरिए Login कर लेना है।
• अब Application Form खुलेगा जिसमें आपको अपने सभी व्यक्तिगत विवरण व योग्यता संबंधी सहित अन्य details को सावधानीपूर्वक भर देना है।
• सभी details सफलतापूर्वक भर देने के बाद मांगे गए आवश्यक स्कैन दस्तावेजों को upload कर देना है।
• अब आवेदनकर्ता एक बार दर्ज की गई सभी details की पूर्वावलोकन कर लें।
• इसके बाद Exam Fee का भुगतान करके आवेदन फॉर्म Submit कर देना है।
• अंत में आवेदन पत्र का एक Print Out निकलवा कर अपने पास रख लेना है।

• यह परीक्षा कुल 3 phase में होगी। पहले phase की परीक्षा Computer Knowledge Based होगी जिसमें NIELT के CCC Level के Computer Knowledge संबंधी Optional Questions पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 50 प्रश्न होंगे।
• प्रत्येक प्रश्न 1 अंकों का होगा और इसमें Negative Marking सिस्टम भी लागू होगा यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
• दूसरे phase की परीक्षा में कुल 4 विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे यह भी CBT आधारित परीक्षा होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसमें भी Negative Marking सिस्टम लागू होगा।
• पहला CBT Exam 50 marks का होगा, दूसरा CBT Exam180 marks का होगा और तीसरा चरण यानी Typing Test 20 marks का होगा।
• पहले सीबीटी में प्राप्त अंकों का समग्र योग्यता में कोई योगदान नहीं होगा।
• चयनित उम्मीदवारों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट दूसरे चरण की सीबीटी व तीसरे चरण की टाइपिंग टेस्ट दोनों को मिलाकर कुल 200 अंकों में से प्राप्त अंकों से तैयार की जाएगी।
• चयनित होने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अनुसूचित जाति के श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम (Minimum Marks) 28% और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम (Minimum Marks) 33% अंक पाना अनिवार्य है।

• Computer Based Test(CBT) CCC Level का computer knowledge सम्बन्धी – 50 Marks
• CBT 4 Subjects सम्बन्धी – 180 marks
• Hindi Typing Speed Test – 20 marks

Subjects & Questions of No. Marks
सामान्य अध्ययन (General Studies) =25 – 25
तार्किक ज्ञान (Reasoning)= 45 – 45
सामान्य हिंदी (General Hindi)= 55 – 55
सामान्य अंग्रेजी (General English) = 55 – 55
Total=
180 – 180

UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 Vacancy Details in Hindi
UPRVUNL Computer Assistant (CA) के लिए कुल 31 post निकाली गई है।
• General – 12
• OBC – 09
• EWS – 03
• SC – 07
• ST – 0
Total : 31

Selection Process (चयन प्रक्रिया) –
उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:-
यह परीक्षा कुल तीन चरणों में होगी।
• CBT Exam (Computer Knowledge)
• CBT (Subjects Knowledge)
• Typing Speed Test

Salary (वेतन) – चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रुप में ₹27000 प्रति महीने का भुगतान किया जाएगा।

अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started