
आज के समय में computer knowledge होना बेहद जरूरी हो गया है खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि अब लगभग हर पोस्ट की भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर ज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके पीछे का कारण है आज का डिजिटल जमाना। अब हर काम लोग कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से करने लगे हैं यहां तक कि बिना ऑफिस गए भी वे अपने ऑफिस संबंधी काम घर से ही कंप्यूटर पर करते हैं। इसलिए अब ज्यादातर अभ्यर्थी कोई ना कोई कंप्यूटर कोर्स सीख रहे हैं जिससे उनको एक बेहतर नौकरी दिलाने में मदद मिल सके। आज हम एक ऐसी ही पोस्ट की भर्ती लेकर आए हैं जो ऐसे अभ्यर्थियों को नौकरी में हाथ आजमाने का मौका देगी जिन्हें कंप्यूटर की अच्छी खासी जानकारी है। इस भर्ती का नाम है ‘UPPCL Computer Assistant Recruitment 2022′ जिसमें 1 पोस्ट की कुल 3 रिक्तियां हैं । इसका notification जारी कर उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
UPPCL Computer Assistant Online Application form 2022 in Hindi
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा कंप्यूटर असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। कोई भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती की पात्रता मानदंड पर खरे उतरते हैं वे 10 अगस्त से 21 अगस्त के बीच UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले ही भर्ती के विषय में आपको विस्तार से सब कुछ जान लेना आवश्यक है जैसे योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, कुल पोस्ट, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, वेतन आदि। इसके लिए आपको यह लेखन शुरू से अन्त तक पढ़ना होगा।
UPPCL Computer Assistant 2022 Vacancy Overview –
Organization Name – Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL)
Post Name – UPPCL Computer Assistant
Total vacancy – 3
Important link – http://www.upenergy.in
Apply Starting Date – 10 August
Last date – 31 August
Exam mode – Online
Exam level – National
Important Dates –
• अधिसूचना जारी होने की तिथि (Notification release date) – 28 जुलाई, 2022
• आवेदन शुरू होने की तिथि (Application Begin Date) – 10 अगस्त, 2022
• आवेदन करने की अन्तिम तिथि (Last date for Application) – 31 अगस्त, 2022
• आवेदन शुल्क भुगतान करने की अन्तिम तिथि (Last date for payment) – 31 अगस्त, 2022
• ऑफलाइन पेमेंट करने की अन्तिम तिथि (Offline payment last date) – 25 सितंबर 2022
• Admit Card जारी होने की तिथि – परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले।
• परीक्षा तिथि (Exam Date) – जल्द सूचित कर दिया जाएगा (Notified Soon)।
योग्यता व पात्रता मानदंड (Qualifications & eligibility Criteria) –
उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी stream में स्नातक (Graduate) या स्नातकोत्तर (Post Graduate) हो।
उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग गति (Hindi Typing Speed) 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम आयु (Minimum Age) 21 वर्ष और अधिक से अधिक (Maximum Age) 40 वर्ष होनी चाहिए।
UPPCL Computer Assistant Recruitment Rules के तहत सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट (Age relaxation) प्रदान की जाएगी।
UPPCL Computer Assistant Total Posts Vacancy details :-
UPPCL Computer Assistant Total Posts – 3
General/UR – 1 post
OBC – 02 post
Total = 3 posts
आवेदन शुल्क (Application Fee) –
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
General Category के लिए आवेदन शुल्क : ₹1180/-
OBC Category के लिए आवेदन शुल्क : ₹1180/-
SC/ST/BC के लिए आवेदन शुल्क : NIL (शून्य)
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) –
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होनी है।
¼ अंको की minus marking system लागू होगा। यानी एक उत्तर गलत होने पर आपके 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
सीबीटी आधारित लिखित परीक्षा के प्रथम भाग में NIELIT के CCC level का कंप्यूटर ज्ञान संबंधी प्रश्न पत्र आएगा जिसमें कुल 50 प्रश्न होंगे।
प्रथम भाग की परीक्षा में अभ्यर्थी को कम से कम 20 अंक लाने होंगे तभी वह परीक्षा भाग-2 का पात्र होगा।
सामान्य हिंदी (General Hindi) – 55 प्रश्न – 55 अंक
सामान्य अंग्रेजी (General English) – 55 प्रश्न – 55 अंक
तर्कशक्ति (Reasoning) – 45 प्रश्न – 45 अंक
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) – 25 प्रश्न – 25 अंक
Total = 180 प्रश्न – 180 अंक
Computer Knowledge Syllabus –
• Hardware,
• Software,
• Internet,
• Security Tools, Virus & Hacker,
• MS Windows and MS Office,
• Networking (LAN, MAN, WAN),
• Database,
• Communication (Basic Information),
• Computers Fundamentals,
• Logic Gates.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process) –
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://www.upenergy.in पर जाना होगा।
अब विशेष पद के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद आवेदन पत्र खुलकर आएगा जिसमें सभी विवरण को सावधानीपूर्वक भर देना है।
अगले चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
अंत में Submit बटन पर क्लिक कर फॉर्म जमा कर देना है और भविष्य में आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवा लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) –
लिखित परीक्षा (Written Exam, computer knowledge based),
Typing Speed Test,
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification),
चिकित्सीय परीक्षा (Medical Test)।
वेतन (Salary) – Basic Salary – 27,200 रु/-
Minimum Gross Pay – 36,726 रु/-
Grade Pay – 2400, Level -4, P B-1 (5200-20,200)
अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।
Leave a comment