
Bank exam की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है हाल ही में नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर कुल 170 भर्तियां निकाली गई हैं। इसका Notification release हो चुका है। जो भी उम्मीदवार सरकारी बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक है वो इस भर्ती (NABARD Assistant Manager Recruitment 2022) के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आपको इसके पात्रता मानदंड के बारे में जान लेना आवश्यक है। तो चलिए इस लेख में मैं आपको बताऊंगी कि आप नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसके लिए eligibility criteria क्या है, age limitations क्या है वगैरह।
आयु सीमा (Age Limitations) –
NABARD Assistant Manager की पोस्ट के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम (minimum age) 21 वर्ष और अधिकतम (maximum age) 30 वर्ष होनी चाहिए।
भारत सरकार के नियमानुसार अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
Important Dates –
Notification out date -12 July, 2022
Online application starting date – 18 July, 2022
Online application last date – 7 August, 2022
Admit card releasing date – 1 week before the exam.
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) –
Assistant Manager Grade A – Bachelor Degree in related Trade with minimum 60% marks.
Assistant Manager Grade A (P&SS) – Only for Ex Service Man in Navy/Army/Air Force.
ज्यादा जानकारी पाने के लिए notification को पढ़ सकते हैं।
आवेदन शुल्क (Application Fee) –
Assistant Manager की post के लिए आवेदन शुल्क –
Gen/OBC/EWS : 800rs/-
SC/ST/PH : 150rs/-
Officer P&SS की post के लिए आवेदन शुल्क –
Gen/OBC/EWS : 750rs/-
SC/ST/PH : 100rs/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान Debit card, credit card या net banking के माध्यम से किया जाना है।
Post Details –
ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा के लिए – 161 पोस्ट
राजभाषा – 7 पोस्ट
रक्षा सेवा के लिए – 2 पोस्ट
कुल पोस्ट – 170
वेतन (Salary) –
Basic Salary – 28,150/month
Total salary – 62,600/month
NABRD Officers in Grade A Post Wise Vacancy –
Post Name Total Posts
AM General 80
AM Agriculture 05
AM Fisheries 02
AM Forestry 02
Civil Engineering 03
Environmental Engineering/Science 04
Land Development/Soil Science 03
Agriculture Marketing/Agriculture Business Management 02
Development Manager 03
Finance 30
Computer/IT 25
AM P&SS 02
AM (राजभाषा) 07
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाना है-
• प्रारंभिक परीक्षा (Pre exam),
• मुख्य परीक्षा (Mains exam),
• साक्षात्कार (Interview).
NABARD Assistant Officer Grade A के लिए फॉर्म कैसे भरें ?
• उम्मीदवार दिनांक 18 जुलाई 2022 से 7 अगस्त 2022 के बीच इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
• उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार अधिसूचना (Notification) को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।
• सभी documents को जांच लें और एकत्र कर लें।
• भर्ती फॉर्म में मांगे गए scanned documents को अपने पास तैयार रखें जैसे – Signature, Photo, Id Proof etc.
• आवेदन पत्र जमा करने से पूर्व एक बार उसे अच्छे से जांच लें और सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक देखें।
• उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है क्योंकि बिना भुगतान किए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
• आखिरी में जमा हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लें।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process) –
• NABARD Assistant Manager Grade A के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले तो आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in पर जाना होगा।
• आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जिससे आपका ID & Password generate होगा।
• रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको login करना होगा।
• अब आपको आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भर देना है।
• आवेदन पत्र भर जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
• अब required documents upload करने हैं जैसे scanned Signature & photo etc.
• यह सब process हो जाने के बाद Submit button पर क्लिक कर देना है।
• अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
प्रारंभिक परीक्षा विवरण :-
200 अंकों के 200 प्रश्न आएंगे जिसके लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
1/4 अंको की minus marking system होगा।
Subjects No. Of Questions Marks
English language 30 30
Reasoning test 20 20
Quantitative aptitude 20 20
General awareness 20 20
Computer knowledge 20 20
Decision making 10 10
Economic & Social issues included Rural India 40 40
Agriculture & Rural Development with emphasis on Rural India 40 40
Total 200 200
अगर आपको यह लेख पसंद आए तो मुझे सपोर्ट करें जिससे कि मैं ऐसे अनेक लेख आप तक पहुंचा सकूँ। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा करें और comment box में comment कर इस post से सम्बंधित अपनी राय साझा करें।
Leave a comment