क्या है Bitcoin और इसमें निवेश कैसे करें ?

Bitcoin कैसे काम करता है जाने विस्तार से।

Bitcoin क्या है ? What is Bitcoin ?
Bitcoin एक प्रकार की Digital Currency को कहते हैं जो पूरी तरह से मुक्त रूप में कार्य करती है इसके ऊपर किसी बैंक या सरकार का कोई कंट्रोल नहीं होता। यह डिजिटल करेंसी पूरी तरह से वर्चुअल होती है जिसे ना कोई देख सकता है ना छू सकता है। इसका उपयोग केवल ऑनलाइन वस्तुएं व सेवाएं खरीदने के लिए किया जाता है। यह दुनिया की पहली वाह सबसे महंगी क्रिप्टो करेंसी है जिसे वर्ष 2009 में Satoshi Nakamoto ने बनाया था।
यह एक decentralized currency है आसान शब्दों में समझें तो इस पर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता। वर्तमान में इसके मूल में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। एक coin का मूल्य 13 लाख रुपए के लगभग है। Microsoft व Tesla जैसी कई बड़ी कंपनियों ने इसे exchange के रूप में अपनाया है। अलग-अलग online transactions में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Bitcoin कैसे काम करता है ?
बिटकॉइन एक विकेंद्रीकृत मुद्रा है यानी कि यह किसी विशेष देश या मुद्रा से बाधित नहीं है। Bitcoin ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा बनी एक मुद्रा (currency) है यानी बिटकॉइन के साथ किए गए लेनदेन सार्वजनिक व कालानुक्रमिक रूप से ब्लॉक पर जमा किए जाते हैं।
Digital currencies को मंच पर उतारना काफी संघर्ष भरा आ रहा तब कहीं जाकर बिटकॉइन को found किया गया। शुरुआत में जब बिटकॉइन लांच हुआ था तो उस दौरान इसकी सबसे ज्यादा लोकप्रियता थी लेकिन धीरे-धीरे कई Digital currencies मार्केट में आकर इसकी competitors बन गई। इन सबके बावजूद आज भी इसकी कीमत सबसे ज्यादा है परंतु कोई भी इसका का उपयोग कर सकता है।

Bitcoin Trade की शुरुआत के बारे में –
Bitcoin Trade की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। इसके लिए पहले users को अपना account बनाना होता है और email id व account verification के बाद उपयोगकर्ता को व्यापार विधि का चुनाव करना होता है। Trading करने के लिए Bitcoin Trading Cart अवेलेबल है जिसमें बिटकॉइन की price के रिकॉर्ड store होते हैं।

Bitcoin का इस्तेमाल कैसे करते हैं ?
जैसा कि आप जानते बिटकॉइन का मालिकाना किसी के हाथ में नहीं तो इसलिए इसके साथ किए गए सभी transactions के रिकॉर्ड पब्लिक लेजर अकाउंट के अंतर्गत रखे जाते हैं जिसे ‘ब्लॉकचेन’ कहते हैं। किसी भी तरह के online transactions या online payment के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिटकॉइन peer-to-peer based network पर कार्य करता है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से बिना किसी बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड के ही सीधे transactions कर सकता है। इसे transactions के मामले में काफी कुशल व fastest platform माना जाता है। Online developers व Non-profit institutions/organizations बिटकॉइन आजमा रहे हैं इस कारण पूरी दुनिया में payments के लिए यह प्रचलन में हो गया है।

बिटकॉइन में निवेश कैसे करें ?
Bitcoin में cryptocurrency exchange के माध्यम से invest करना होता है इसके लिए user को अपनी details डालनी होगी इसके बाद email verification व account verification करना होगा और देश के नाम का चुनाव करना होगा।

Bitcoin से पैसे कैसे कमाए ?
मुख्य 3 तरीके हैं इससे पैसे कमाने की जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
पहला तरीका, अगर आपका बजट है तो आप सीधे बिटकॉइन खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको $999 का भुगतान करना होगा। बिटकॉइन की सबसे छोटी यूनिट ‘Satoshi’ है जिसे आप खरीद सकते हैं। 1 Bitcoin में 100 करोड़ Satoshi होते हैं। आप इस सबसे छोटी यूनिट को खरीद कर धीरे-धीरे 1 या उससे अधिक बिटकॉइन जमा कर सकते हैं। पर्याप्त बिटकॉइन जमा हो जाने के बाद जब market में उसका price बढ़ेगा तब आपको उसे बेच देना है ऐसा करके आप ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
दूसरा, आप ऑनलाइन प्रोडक्ट बेच कर उसके बदले कस्टमर से उनके पास मौजूद Bitcoin ले सकते हो और इस बिटकॉइन को आप किसी दूसरे को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हो
तीसरा व आखिरी तरीका है Bitcoin Mining. इसके लिए आपके पास उच्च शक्ति वाला कंप्यूटर होना आवश्यक है। जैसा कि आप जान चुके हैं, बिटकॉइन का इस्तेमाल केवल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है। जब आप बिटकॉइन से पेमेंट करते हैं तो उस transaction को verify किया जाता है। Transaction verify करने वाले को Miners कहते हैं उनके पास high-performing computer तथा GPU होता है जिसके उपयोग से ट्रांसफर को verify करते हैं इस verification के बाद में उन्हें कुछ बिटकॉइन इनाम के तौर पर प्राप्त होते हैं जो कि उनका लाभ है।

Bitcoin कहां से और कैसे खरीदें ?
वैसे तो कई सारी websites है जहां से आप बिटकॉइन को खरीद सकते हैं। परंतु नीचे में कुछ popular व trusted websites के नाम बता रही जहां से आप आसानी से बिटकॉइन खरीद सकते हैं।
WazirX
Unocoin,
Ripple (XRP),
RED Coin,
Zebpay.

Bitcoin खरीदने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है जो निम्न हैं-
• सबसे पहले किसी एक बेहतर व विश्वसनीय वेबसाइट पर sign up कर लें।
• अब required documents अपलोड करें।
• Next step में अपनी bank details भरें और पैसे deposit करें।
• अपने इन deposit पैसों से बिटकॉइन खरीदें।

Bitcoin का current price :-
Bitcoin का current price $16,456 USD जो भारतीय रुपए में 13,65,000 है। इसकी कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होते रहते हैं क्योंकि इसे कंट्रोल करने के लिए कोई अथॉरिटी जिम्मेदार नहीं है।

Bitcoin Miner किसे कहते हैं?
जैसा कि सभी देशों में मुद्रा नोट छापने की एक सीमा तय की गई है उसी प्रकार बिटकॉइन में भी यह नियम लागू होता है। मार्केट में बिटकॉइन 2.10 करोड़ (21 Million) से अधिक नहीं लाए जा सकते। वर्तमान में मार्केट में इसकी उपस्थिति 13 मिलियन (1.30 करोड़ रुपये) के करीब है। Market में नए Bitcoins mining के जरिए आते हैं। बिटकॉइन भेजने की प्रक्रिया को verify किया जाता है, Verify करने वाले को Miner कहा जाता है जिनके पास उच्च शक्ति के कंप्यूटर उपलब्ध होते हैं। इन कंप्यूटर से बिटकॉइन transactions को verify किया जाता है।

कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से इसका संचालन :-
यह डिजिटल करेंसी होने के नाते प्राइवेट कंप्यूटर चैन से जुड़ी हुई है। बिटकॉइन कंप्यूटर एल्गोरिथम्स पर बनी करेंसी है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई देशों ने इसे legal (कानूनी) करार किया है। इसमें ऑनलाइन माध्यम से ही transactions व investments किए जाते हैं।

Bitcoin Wallet का क्या काम होता है?
Bitcoin को केवल electronically store करके रखा जा सकता है और इसे रखने की जगह को Bitcoin Wallet कहते हैं जो कि कई प्रकार के होते हैं जैसे कि mobile wallet, desktop wallet or web-based wallet etc. इनमें से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Bitcoin Wallets आपको address के आधार पर Unique Id provide करते हैं। आपको बिटकॉइन की खरीद व बिक्री के लिए बिटकॉइन वॉलेट की आवश्यकता पड़ती ही है। आप जो भी बिटकॉइन बेचते हैं उसके बदले में जितने पैसे आपको मिलते हैं उन्हें आप अपने बैंक अकाउंट में बिटकॉइन वॉलेट के जरिए ट्रांसफर करवा सकते हैं।

बिटकॉइन के लाभ –
• Fast तथा easy transactions globally.
• Transaction Fee अन्य payment method के मुकाबले काफी कम है।
• Blocking जैसी कोई समस्या face नहीं करनी पड़ती।
• कीमत में तेजी से उछाल आने पर investors को फायदा होता है।

बिटकॉइन के नुकसान –
• काफी उतार-चढ़ाव होने के कारण है थोड़ा risky है।
• Illegal activities होने का खतरा।
• Hack होने का खतरा।

Crypto Tax पर केंद्र सरकार की घोषणा :-
यूनियन बजट 2022 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा क्रिप्टो टैक्स की घोषणा की गई जिसे अगले आने वाले वित्त वर्ष में लागू किया जाना है। Crypto Tax Flat 30% होगा।

उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर पोस्ट अच्छी लगी तो Comment box में comment कर अपनी राय साझा करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ साझा करें और ऐसी तमाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started